फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 06 Oct 2022 11:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर जिले में  सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इन हादसों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मूर्ति विसर्जन में पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, चिकासी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड गांव निवासी जगदीश लोधी ने बताया बेटा विपिन (22) मंगलवार की रात 10 बजे गांव की ही मूर्ति विसर्जन के लिए मोहाना घाट जा रहा था।

विज्ञापन

गोहांड तिराहे पर विपिन पैदल था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मारी और रौंदती हुई निकल गई। घटना के बाद कार में सवार लोग भागने लगे। मृतक की मां का निधन काफी समय पहले हो गया था। छोटा भाई मानवेंद्र है, जिसका हाल बेहाल है।

इसी प्रकार चिकासी थाना क्षेत्र के बरौली खरका गांव निवासी राजेश कुमार (38) पुत्र जाहर सिंह मंगलवार की शाम बाइक ठीक करा कर चिकासी से घर जा रहा था। तभी गांव की ही दो महिलाएं मिली और गांव जाने की बात कहते हुए बाइक पर बैठ गई।

राजेश की बाइक चिकासी गांव निकली ही थी कि सामने से आ रही गांव के ही निवासी प्राण सिंह की बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई की बाइक चकनाचूर हो गई । राजेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी उषा देवी और पुत्र मिथुन को रोते बिलखते छोड़ गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें