कानपुर देहात। जिले के दो सौ युवाओं को मुख्यमंत्री लखनऊ में टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरित करेंगे। शनिवार सुबह छह बजे अकबरपुर डिग्री कॉलेज से चयनित दो सौ युवाओं को लेकर बसें रवाना की जाएंगी।
शासन की ओर से पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं को टेबलेट व डिग्री कॉलेज के छात्रों को एंड्रायड फोन वितरित किए जा रहे हैं। इसके लिए शनिवार को लखनऊ में अटल बिहारी बाजपेई इकौना क्रिकेट स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया गया है।
राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भुवनेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के पॉलीटेक्निक, राजकीय, शासकीय व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों से दो सौ छात्र छात्राओं का चयन किया गया है। उन्हें बसों से शनिवार को लखनऊ भेजा जाएगा। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं।