फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक मनाने गए दो दोस्त सेंगुर नदी में डूबे, गोताखोरों से शुरू कराई गई तलाश

विज्ञापन
मूसानगर में सेंगुर नदी में किशोरों के डूबने के बाद बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। सरौटा गांव के पास पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों में दो नहाते समय सेंगुर नदी में डूब गए। इस दौरान बाहर मौजूद तीसरे साथी ने शोर मचाया तो लोगों ने दोनों की तलाश की पर उनका पता नहीं चला। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने दोनों किशोरों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया है।
विज्ञापन

पुखरायां निवासी सुमित पुत्र उदय सिंह, अर्पित पुत्र राजवीर तथा अनीश पुत्र संतोष गुरुवार की दोपहर सरौटा तृतीय गांव के पास सेंगुर नदी किनारे पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान सुमित और अर्पित नदी में नहाने लगे। वहीं अनीश नदी किनारे बैठकर मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने लगा।
थोड़ी ही देर में सुमित व अर्पित डूबने लगे। इस पर नदी के बाहर मौजूद अनीश ने शोर मचाया तो पास में मौजूद लोगों ने नदी में दोनों की तलाश शुरू की पर उनका पता नहीं चला। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची तहसीलदार अनीता शेखर, सीओ प्रभात कुमार, थानाध्यक्ष दीपक सिंह, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, लेखपाल पंकज शुक्ल ने मूसानगर से गोताखोर बुलाकर दोनों दोस्तों की तलाश शुरू कराई।
मौके पर मौजूद बदहवास अनीस को घर भेज दिया गया। सूचना पर परिजन नदी के तट पर पहुंचे और बिलखने लगे। तहसीलदार ने दो किशोरों के डूबने और एक किशोर को बचाए जाने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी है।
सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि किशोरों की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है। इसके साथ ही सेंगुर व यमुना नदी किनारे के सभी मछुआरों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें