फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों पर टूट पड़ी पुलिसः 12 घंटे में 2 मुठभेड़, एक डाकू मारा दूसरा दबोचा 

Tue, 05 Sep 2017 09:07 AM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
डकैतों से मुठभेड़ कर पहाड़ से उतरते पुलिसकर्मी
विज्ञापन
महज 12 घंटे के अंदर पुलिस की दस्यु बबुली कोल गैंग से दो बार मुठभेड़ हुई। पहली मुठभेड़ में एक डकैत मारा गया, जबकि दूसरी में एक डकैत दबोचा। पकड़े गए डकैत के कब्जे से एक बंदूक और कारतूस बरामद हुए हैं। बताया गया कि घायल बबुली कोल और लवलेश कोल को पुलिस से बचाकर जंगल में ले जाया गया था।
विज्ञापन


चित्रकूट मानिकपुर थाना क्षेत्र के मड़वरिया जंगल में मुठभेड़ में रविवार की देर रात डाकू शारदा कोल को मार गिराने के बाद पुलिस टीमें सोमवार को तड़के आसपास के जंगलों में भागे डकैतों की तलाश कर रही थी। इसी बीच बेधक जंगल के पास डाकू बबुली कोल गैंग के डकैतों से फिर मुठभेड़ हो गई। सीओ विनीत सिंह, एंटी डकैती और मानिकपुर थाने की पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाल लिया। इसी दौरान टीम को दो डकैत असलहे लेकर जंगल की ओर भागते दिखे। पुलिस ने ललकारा तो डकैत गोली चलाने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। लगभग आधे घंटे बाद एक डकैत को दबोच लिया, जबकि दूसरा भाग गया।

एसपी प्रताप गोपेंद्र ने बताया कि पकड़ा गया डकैत बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के खांच गांव किशोरा पुत्र सद्धू है। उसके पास से एक बंदूक व सात कारतूस बरामद हुए हैं। यह बबुली कोल गैंग का डकैत है। इसी गैंग का रजोला चौधरी नामक डाकू भागने में सफल रहा। बताया कि डाकू किशोरा और रजोला चौधरी घायल डाकू बबुली कोल और लवलेश के इलाज में मदद कर रहे थे। इन्हीं डाकुओं ने बबुली और लवलेश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें