मस्तिष्क की नसों में लीकेज हो जा रहा है। ज्यादातर रोगियों के ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण ऐसा हुआ है। रोगियों ने ब्लड प्रेशर की दवा लेने में लापरवाही की। चुन्नीगंज क्षेत्र के रहने वाले बाबूलाल (50) की ब्रेन अटैक से मौत हो गई। बेहोश हो जाने पर परिजन उन्हें लेकर आए थे। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा आजादनगर के जसप्रीत (65) और नवाबगंज के मनोहरलाल (74) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें कार्डियोलॉजी में मृत घोषित कर दिया गया। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा का कहना है कि जाड़े में रोगी एहतियात बरतें। दवाओं में लापरवाही से दिक्कत हो जाती है।
एडवाइजरी
- ब्लड प्रेशर की जांच कराएं
- जो पहले से रोगी हैं सुबह-शाम ब्लडप्रेशर की मॉनीटरिंग करें।
- किसी भी हाल में ब्लडप्रेशर की दवा खाना न छोड़ें।
- डॉक्टर के पास जाकर दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- लगातार गैस बन रही है तो डॉक्टर को दिखा लें।
- तड़के बाहर टहलने के लिए न जाएं।
- गर्म कमरे से अचानक ठंडक के माहौल में न जाएं।
- देर रात की पार्टी और सफर से हाइपरटेंशन रोगी बचें।
- रात को हल्का और पौष्टिक खाना लें।
- डिनर के डेढ़ घंटे के बाद सोने के लिए जाएं।