फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर दो की मौत, गर्मी से बेहोश होकर गिर पड़ा था युवक, जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 17 Sep 2023 12:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेलवे चिकित्सक डॉ. शिवांगी ने जांच में युवक को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सेंट्रल पर एक वृद्ध अचेत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सेंट्रल स्टेशन में उमस भरी गर्मी की वजह से शनिवार को एक युवक अचेत होकर गिर पड़ा। रेलवे चिकित्सक ने जांच में युवक को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि बिहार, सरायमीता, मधुबन निवासी राकेश कुमार राम (26) शनिवार को प्लेटफार्म नं. एक के गेट नं. 4 के पास अचेत होकर गिर पड़े।

विज्ञापन

जीआरपी और आरपीएफ ने मेडिकल टीम को सूचना दी। रेलवे चिकित्सक डॉ. शिवांगी ने जांच में युवक को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सेंट्रल पर एक वृद्ध अचेत अवस्था में पड़ा था। सूचना पर जीआरपी ने रेलवे की मेडिकल टीम को बुलाया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की उम्र करीब 80 साल है। वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें