उधर, औरास थाना क्षेत्र के अटिया गांव के सामने शनिवार सुबह पांच बजे एक्सप्रेसवे पर खराब डीसीएम में बहराइच से आलू लादने इटावा जा रही दूसरी डीसीएम पीछे से भिड़ गई। हादसे में पीछे वाली डीसीएम के चालक बहराइच के थाना हुजूरपुर के बारही लौकही गांव निवासी नियाजअली (26) की मौत हो गई।
गांव के ही मानबाबू (22) और क्लीनर छोटू (20) घायल हो गए। खराब खड़ी डीसीएम के चालक मथुरा के कौशीकला कस्बा निवासी धर्मवीर (48) ने भी दम तोड़ दिया। धर्मवीर पंजाब के मुख्तसर जिला के कवरवाड़ा थाना क्षेत्र के रतनखेड़ा निवासी तेजेंदर (50) और गगन सिंह (22) के साथ स्पोर्ट्स का सामान लेने दिल्ली जा रहा था। तेजेंदर और गगन को भी चोर्टें आइं हैं।