कानपुर में बुधवार को दो बच्चों की वायरल इंसेफ्लाइटिस से मौत हो गई। वायरल संक्रमण छोटे बच्चों के दिमाग तक पहुंच रहा है। उनके मस्तिष्क की झिल्ली में सूजन आ जा रही है। ऐसे वायरल इंसेफ्लाइटिस के रोगियों को स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त सुविधा न होने की वजह से उन्हें गंभीर हालत में हैलट रेफर किया जा रहा है।
कई रोगियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकांश रोगी शहर के सरहदी ग्रामीण इलाकों से आ रहे हैं। इसके अलावा बच्चों में मियादी बुखार भी तेजी से फैल रहा है।