फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो बच्चों और महिला की मौत, डेंगू के 24 मरीज मिले

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बुखार से महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। इसी के साथ मौतों का आंकड़ा 78 पर पहुंच गया है। वहीं मंगलवार को एलाइजा जांच में आठ और रैपिड टेस्ट किट में डेंगू के 16 मरीज मिले।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को रैपिड टेस्ट किट में 16 और एलाइजा रिपोर्ट में आठ डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। किट से 401 और एलाइजा में 989 पॉजिटिव मिल चुके हैं। एलाइजा रिपोर्ट में आठ डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में 563 मरीजों का पंजीकरण किया गया। 74 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। 10 की रैपिड टेस्ट किट से जांच हुई। इसमें तीन डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
गुरसहायगंज के मोहल्ला गांधी नगर निवासी 56 वर्षीय लक्ष्मी देवी को चार दिन पहले बुखार आया था। निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह मौत हो गई। सोमवार को लक्ष्मी देवी के दो वर्षीय पौत्र अरुण कुमार की बुखार से मौत हो गई थी। सर्विस रोड निवासी 12 वर्षीय अंशिका पुत्री हिमांशु गुप्ता को शनिवार को बुखार आया था। परिजन फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले गए। अंशिका किट से जांच में डेंगू पॉजिटिव निकलीं। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें