यूपी के चित्रकूट जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। रैपुरा थाना क्षेत्र के उड़की गांव में खेत पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। किसान पप्पू (55) व मुन्ना (47) पुत्र झुल्लू सिंह अपने खेतों में बाड़ कस रहे थे।
विज्ञापन
तभी बिजली का तार बाड़ में छू जाने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रैपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई।