महुआ की डाल टूटने से दूल्हे के दो भाइयों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां महुआ के पेड़ की डाल टूटने से दूल्हे के दो भाइयों की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
यह घटना सुल्तानपुर घोष थाने के एगया सादात गांव की है। यहां दिवंगत शीतल प्रसाद पासवान की बेटी आशा की शादी थी। बरात कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के तकीपुर से आई थी। श्रीपाल कठेरिया के बेटे चंदन से आशा की शादी हो रही थी।