फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः स्लाटर हाउस में अमोनिया गैस रिसाव होने से मची भगदड़, गेट से कूदकर भागे श्रमिक

Mon, 10 Jun 2019 11:03 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
गैस रिसाव की घटना की जानकारी लेते सीओ सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले में औद्योगिक क्षेत्र दहीचौकी स्थित स्लाटर हाउस के फ्रीजर प्लांट में अमोनिया गैस रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। घटना के वक्त प्लांट में 70 श्रमिक मौजूद थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर श्रमिक गेट खोलकर तो कुछ कूदकर भागे। इनमें से कई चक्कर आने से वहीं गिर गए। गैस रिसाव रोकने के बाद फैक्टरी प्रबंधन मामले को दबाने में जुट गया।
विज्ञापन


बीमार हुए श्रमिकों में कुछ को निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद आनन-फानन उनके घर भेज दिया गया। कई घंटे बाद भी हालत में सुधार न होने पर कुछ श्रमिक जिला अस्पताल पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। सीओ सिटी ने फैक्टरी पहुंचकर फैक्टरी के जीएम से जानकारी ली। इसके बाद जिला अस्पताल भी पहुंचे। हालांकि वहां केवल एक श्रमिक के आने और तुरंत लेकर चले जाने की जानकारी हुई। पुलिस बीमार हुए श्रमिकों का पता लगा रही है।


सदर कोतवाली क्षेत्र में दहीचौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टैंडर्ड फ्रोजन फूड्स स्लाटर हाउस में मवेशियों के मांस की पैकिंग कर विदेशों में सप्लाई होती है। फैक्टरी में पांच टन क्षमता का अमोनिया प्लांट लगा है। सोमवार देर शाम फैक्टरी के फ्रीजर प्लांट में 70 श्रमिक काम कर रहे थे इसी दौरान पाइप लाइन में लीकेज होने से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस फैलते ही श्रमिकों को सांस लेने में दिक्कत हुई तो वह प्लांट के गेट खोलकर बाहर भागने लगे। घटना से अफरातफरी मच गई। गैस के असर से कुछ श्रमिक चक्कर आने से वहीं गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द

जानकारी होते ही तकनीकी टीम ने गैस रिसाव रोका और फैक्टरी में छुट्टी कर दी। गैस के असर से बीमार हुए श्रमिकों का गुपचुप निजी अस्पताल में इलाज कराकर घर भेज दिया गया। हालांकि घर भेजे गए श्रमिकों में कई राहत न मिलने पर रात आठ बजे के बाद अलग-अलग डॉक्टरों से इलाज कराने पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। शहर के मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी उमैर (24) पुत्र सुहेल को सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत पर उसका भाई उज्फा जिला अस्पताल लेकर पहुंचा।

डॉक्टरों को घटना की जानकारी दी। हालांकि वह भर्ती होने के बजाय दवा लेकर घर चला गया। जानकारी पर सीओ सिटी उमेशचंद्र त्यागी, दही पुलिस चौकी इंचार्ज हसीब अहमद फैक्टरी पहुंचे। फैक्टरी के मैनेजर अमित मौर्य ने सीओ सिटी को बताया कि मामूली सी घटना थी। गैस का रिसाव हुआ था। तकनीकी टीम ने वाल्व बंद कर दस मिनट के भीतर ही रिसाव को रोक दिया।

सभी मजदूर ठीक थे सभी को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। फैक्टरी मैनेजर से जानकारी लेने के बाद सीओ सिटी जिला अस्पताल पहुंचे और डाक्टर से जानकारी। उन्होंने बताया कि गैस के प्रभाव से श्रमिकों की हालत बिगड़ने की सूचना मिली थी। जांच की गई है। जो श्रमिक बीमार बताए जा रहे हैं उनका पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें