हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खालेपुरवा में सोमवार सुबह पट्टे की भूमि पर घूरा डालने के विवाद में दो भाइयों ने अपनी मां के साथ मिलकर पहले वृद्धा को लात-घूंसों से जमकर पीटा। इसके बाद ईंट और पत्थरों से वार कर उसे मरणासन्न कर दिया। कुछ देर बाद ही वृद्धा की मौत हो गई।
कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ग्राम खालेपुरवा निवासी राधा देवी (60) के पति स्व. श्रीकृष्ण के नाम गांव में आधा बीघा भूमि है। इस पर उसने पेड़ लगा रखे हैं।