फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़त, एक की मौत, नहीं पहना था हेलमेट 

Wed, 11 May 2022 03:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

थाना क्षेत्र में दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कोई भी बाइक वाला हेलमेट नहीं लगाया था। 
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अजय कुमार (20) की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा बड़ा भाई ललित (32) घायल हो गया। उसे कमासिन पीएचसी में भर्ती किया गया है। दोनों कर्वी,  चित्रकूट से लौट रहे थे।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने ब़ताया कि कोई भी बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
अधिवक्ता पिता शंभु प्रसाद ने बताया कि मृतक पॉलिटेक्निक से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी किए था। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहा था। वहीं, बड़ा बेटा हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे पीएचसी से कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें