फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला से तीन युवकों ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया था। इसके साथ ही वीडियो बनाकर कहीं शिकायत करने पर उसे वायरल करने और पति व उसकी हत्या करने की धमकी दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार की रात पुलिस ने मामले मेें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 22 अगस्त को वह घर पर अकेली थी। पति व मोहल्ले के लोग कैमहा गांव में एक युवक के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। देर रात आशापुरवा गांव निवासी राहुल ने साथी पंकज व गौतम के साथ चाकू दिखाकर उससे दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया।
शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने व उसे व पति को जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार की रात थाना प्रभारी आलोक यादव ने मामले में आरोपी राहुल व पंकज को बिहार पुल के पास वाहन का इंतजार करते समय गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी गौतम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें