चित्रकूट हत्याकांड की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
तेल कारोबारी के जुड़वां बच्चों की अपहरण के बाद हत्या के चर्चित मामले में एक आरोपी की जेल के अंदर हुई मौत का मामला गर्माने लगा है। मृतक रामकेश के परिजनों ने जेल प्रशासन व तेल कारोबारी बृजेश रावत पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है।
यहीं नहीं रामकेश के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को साजिशन फंसाया गया है। इस मामले में जेल प्रशासन ने जेल में तैनात दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। मामले की न्यायिक जांच भी शुरू हो गयी है। मृतक रामकेश का पोस्टमार्टम कराया गया।