फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कहर बरपा रही गर्मी, हीट स्ट्रोक से तीन दिन में 22 लोगों की मौत

Sun, 27 May 2018 12:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- हीट स्ट्रोक, हार्ट अटैक से तीन दिन में हो चुकीं 22 मौतें 
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर शहर में गर्मी का कहर चरम पर है। यहां पारा बढ़ने के साथ हीट स्ट्रोक, हार्ट अटैक आदि वजहों से शनिवार को आठ और लोगों की मौत हो गई। शहर में गर्मी से तीन दिनों में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
हैलट, कार्डियोलॉजी में हीट स्ट्रोक, हार्ट अटैक आदि के 48 मरीज भर्ती कराए गए। उर्सला में डायरिया के भी 22 मरीज भर्ती हुए। शनिवार को अधिकतम पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
माहेश्वरी मोहाल निवासी भइया लाल शर्मा (65) की कार्डियोलाजी में मौत गई। उनके बेटे शिवम के अनुसार उसके पिता को अचानक बहुत ज्यादा पसीना आया। उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ते देख उन्हें कार्डियोलाजी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसी अस्पताल में बछरावां (रायबरेली) निवासी राजकुमार अवस्थी (75) और फतेहपुर निवास अयूब अली (60) की जीवनलीला समाप्त हो गई। कार्डियोलॉजिस्ट डा. एसके सिन्हा के अनुसार भीषण गर्मी में अत्यधिक पसीना निकलने की वजह से खून गाढ़ा हो सकता है। ऐसी स्थिति में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
 
 

4 of 5
डेमाे पिक
इसी तरह हालत बिगड़ने पर हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराई गईं बेगमपुरवा के मोहम्मद असफाक की पत्नी वसीमुन निशा (55), गुधौली सिकंदरा (कानपुर देहात) निवासी शिवकुमार की पत्नी सुमन (50) और सरदामऊ (हरदोई) में रहने वाले छेदीलाल के बेटे दया राम (21) ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर सेंट्रल स्टेशन पर भी शनिवार को दो यात्रियों की मौत हो गई। राप्ती सागर एक्सप्रेस में रामकुमार (25) अपने भाई जितेंद्र के साथ चेन्नई जा रहे थे। वह बीमार थे। उनकी मौत होने पर शव सेंट्रल पर उतारा गया। प्लेटफार्म नंबर सात पर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। उसे लू लगना बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

5 of 5
डेमाे पिक
- ज्यादा देर तक धूप में न रहें। 
- एसी या कूलर वाले कमरे से सीधे धूप में न निकलें। 
- फुल आस्तीन के कॉटन के कपड़े पहनकर धूप में निकलें। 
- शरीर में पानी की कमी न होने दें, पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। 
- धूप से लौटकर तुरंत ठंडा पानी न पिएं। 
- सिर दर्द, उल्टियां हों तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें