यूपी के कानपुर देहात में बरौर थाना क्षेत्र के मडैयां गांव में अलग-अलग दो स्थानों से 74 क्वार्टर देसी शराब बरामद कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक व्यक्ति बाइक छोड़कर फरार हो गया। आबकारी एक्ट के साथ अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
2 of 4
पकड़ी गई देसी शराब
- फोटो : अमर उजाला
थाना इंचार्ज शिवकुमार राठौर ने बताया कि शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि बरौर की मडैयां गांव में बारात आई है। इस दौरान अवैध शराब मंगाई गई है। पुलिस ने दबिश दे दी। एक महिला झोले में शराब की शीशी रखकर घर में जाने लगी, तभी पकड़ लिया गया। बोरी में 16 क्वार्टर देशी शराब करीना ब्रांड बरामद हुए। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना नाम चंद्रकली पत्नी छोटे संखवार बताया।
विज्ञापन
3 of 4
पकड़ी गई देसी शराब
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी जगह शराब बिकने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही फिर दूसरी जगह छापेमारी की गई, जहां से पुलिस को देखकर एक व्यक्ति बाइक छोड़कर भाग निकला। पास खड़ी महिला के पास से बोरी में माधुरी ब्रांड 58 र्क्वाटर देशी शराब बरामद की हुई। महिला ने अपना नाम सावित्री देवी पत्नी मन्नीलाल बताया।
भागने वाले व्यक्ति का नाम भोगनीपुर के सिखमापुर निवासी दरोगा है। शराब समेत महिलाओं को थाने लाया गया, जहां उन्होंने बताया कि दरोगा नाम का व्यक्ति अवैध शराब का कारोबार करता है। वह 20 रुपये क्वार्टर के हिसाब उपलब्ध कराता है।