फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में रोल दिलाने का झांसा दे लखनऊ की अभिनेत्री से बीस हजार की ठगी, लंदन से ऑनलाइन दर्ज कराई एफआईआर

Tue, 20 Jul 2021 02:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अभिनेत्री रुचिका जैन मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। काफी समय से लंदन में रह रही हैं। रुचिका की तहरीर के मुताबिक पिछले साल जुलाई में एक परिचित अभिनेता के माध्यम से एक शख्स से मिली थी।
विज्ञापन
साइबर क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर लखनऊ की एक अभिनेत्री से 20 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। वर्तमान में अभिनेत्री लंदन में है। उन्होंने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच कानपुर पुलिस को मिली है। हालांकि अफसरों का कहना है कि तकनीक की वजह से ऐसा हुआ है। जांच लखनऊ पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन


इस संबंध में लखनऊ पुलिस से जानकारी साझा की है। अभिनेत्री रुचिका जैन मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। काफी समय से लंदन में रह रही हैं। रुचिका की तहरीर के मुताबिक पिछले साल जुलाई में एक परिचित अभिनेता के माध्यम से एक शख्स से मिली थी।

उसने खुद को कास्टिंग डायरेक्टर बताया था। आगे संपर्क बनाए रखने के लिए अपना ईमेल के साथ कंपनी का फेसबुक लिंक भी दिया। इसी लिंक के जरिये रुचिका ने संपर्क किया और चैट की। इसमें उनको बताया गया कि कंपनी जल्द ही वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करेगी।
विज्ञापन


शूटिंग लंदन में ही होगी। हर दिन का करीब पांच सौ यूरो मिलेगा। इसके बाद उसने रुचिका से 20 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब रुचिका ने शूटिंग के बारे में पूछा तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। रेलबाजार इंस्पेक्टर रवि कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला लखनऊ का है। एफआईआर ऑनलाइन दर्ज कराई गई है। तकनीकी खराबी की वजह से जांच कानपुर पुलिस को शो हो रही है। वादी से संपर्क किया जा रहा है। उसके बाद जांच लखनऊ ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें