फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लीलता का पाठ पढ़ा रहा था मौलाना: ट्यूशन पढ़ाने आता, किताब छोड़ खोलता मोबाइल; लड़कियों को दिखाता गंदी फिल्म

Thu, 17 Aug 2023 07:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मासूम बच्चियों को ट्यूशन पढ़ा रहा मौलाना खुद पांचवी तक पढ़ा हुआ है। ऐसे में वह मासूमों को क्या शिक्षा दे रहा होगा।
विज्ञापन
बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाने वाला मौलाना गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित चमनगंज में पुलिस ने एक ऐसे मौलाना को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने नौ साल की मासूम को अश्लील वीडियो दिखाकर अश्लील हरकत की है। ये मौलाना मासूम की जान पहचान का ही था। दरअसल ये दो बहनों को उनके घर जाकर ट्यूशन पढ़ाने जाता था। मासूमों ने घरवालों को आपबीती सुनाई तो वह स्तब्ध रह गए। मां ने मौलाना के खिलाफ चमनगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

वीडियो दिखाकर बच्चियों पर बनाता था वैसा ही करने का दबाव
मौलाना आमिर पर आरोप है कि बच्चियों को पढ़ाने के बहाने वह मोबाइल पर उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर वैसा ही करने का दबाव बनाता था। यही नहीं, उसने बच्चियों को यह भी कहा था कि वह यह बात किसी को भी न बताए। वरना अंजाम बुरा होगा।

लगातार बढ़ती जा रही थी मौलाना की हरकतें 
डर के चलते बच्चियां ये बात अपने परिजनों को नहीं बता रहीं थीं। ट्यूशन टीचर की हरकतें जब ज्यादा बढ़ने लगी तो बड़ी बेटी ने आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन चमनगंज थाने पहुंचकर आरोपी मौलाना के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छेड़खानी, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर ली है।

खुद पांचवी पास है मौलाना
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मासूम बच्चियों को ट्यूशन पढ़ा रहा मौलाना खुद पांचवी तक पढ़ा हुआ है। ऐसे में वह मासूमों को क्या शिक्षा दे रहा होगा। थाना प्रभारी नवाब अहमद ने बताया कि जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसके साथ ही इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की अपील की जाएगी। जिससे कि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
विज्ञापन

ट्यूशन टीचर द्वारा नाबालिग बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने का मामला प्रकाश में आया है। मुकदमा दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी टीचर के मोबाइल को रिकवर किया जा रहा है। जिससे कि सच्चाई का पता लगाया जा सके। -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें