फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, एक घायल

Sun, 15 May 2022 06:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

भरुआ-सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर में शनिवार की रात बांदा मार्ग में टेढ़ा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस घटना में बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक जसपुरा बरात में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन

बता दें कि कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के रामपुर गांव का निवासी अनुज (20) उर्फ छोटू गांव निवासी रामू निषाद (22) के साथ बाइक से शनिवार की रात जसपुरा किसी बरात में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब दस बजे बांदा मार्ग में टेढ़ा गांव के समीप जसपुरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चला रहे हैं अनुज उर्फ छोटू निषाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एम्बुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में अनुज उर्फ छोटू को देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें