फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव में बीयर लदा ट्रक खंती में पलटा, बोतलें लूटने की मची होड़

Mon, 04 Apr 2022 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव में दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बीयर लदा ट्रक खंती में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। हादसे के बाद बीयर की बोतलें लूटने की होड़ मच गई।
विज्ञापन
बीयर लदा ट्रक खंती में पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में उन्नाव जिले के दही थानाक्षेत्र के गौरा गांव के निकट दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बीयर लदा ट्रक खंती में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। वहीं आसपास के लोग और राहगीर बीयर की बोतलें लूटने लगे।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग भागे। घायल चालक को बिछिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रायबरेली के पहाड़पुर निवासी मोनू ट्रक चालक है। वह अलीगढ़ से बीयर के गत्ते लेकर गोरखपुर जा रहा था। साथ में परिचालक लवलेश भी था।

सोमवार सुबह करीब पांच बजे दरोगाखेड़ा चौकी से एक किलोमीटर पहले दही थानाक्षेत्र के गौरा गांव के निकट दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान मोनू संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। ट्रक में लदी बीयर की बोतलें जमीन पर बिखर गई और काफी संख्या में टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर से गुजर रहे लोगों ने बीयर की बोतलें पड़ी देखीं तो लूटने की होड़ मच गई। कार व बाइक सवार भी बीयर की बोतलें उठाने लगे। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने सैकड़ों बोतलें पार कर दीं। परिचालक लवलेश के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने दरोगाखेड़ा पुलिस को जानकारी दी।

चौकी प्रभारी इंद्रपाल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर चालक को एंबुलेंस से बिछिया सीएचसी में भर्ती कराया। परिचालक के मुताबिक ट्रक में सोलह टन माल लदा था। घटना की आबकारी विभाग को भी सूचना दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें