फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: सरिया लदा ट्रक कार पर पलटा, दंपती और बेटे की मौत, मचा कोहराम

Sun, 30 Jun 2024 08:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

मध्य प्रदेश के सतना जिले के पथरहट टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे में दंपती और बेटे की मौत हो गई। नवोदय विद्यालय के शिक्षक परिवार के साथ छत्तीसगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
सरिया से लदे ट्रक में दबी गाड़ी निकालने की होती जद्दोजहद व मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ जा रहे शिक्षक की कार के ऊपर सरिया लदा ट्रक पलट गया। हादसे में शिक्षक, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल है। हादसा मध्य प्रदेश के सतना जिले में हुआ। अतर्रा कोतवाली के शास्त्री नगर निवासी रामप्रताप द्विवेदी के बेटे कुलदीप द्विवेदी (38) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर स्थित नवोदय विद्यालय में खेल शिक्षक थे। गर्मी की छुट्टियों में कुलदीप परिवार समेत घर आए थे।

विज्ञापन


शनिवार को वह पत्नी रुचि (35), पुत्र गोपाल (10) और पुत्री गौरी (4) के साथ कार से वापस छत्तीसगढ़ जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के पथरहटा टोल प्लाजा के पास ओवरटेक करने के दौरान सरिया लदे ट्रक का पहिया निकल गया। इससे बेकाबू ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इस हादसे में कुलदीप, पत्नी रुचि और पुत्र गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

झटका लगने से बेटी गौरी कार की सीट के नीचे गिर जाने से बच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन बुलाकर कार पर पलटे ट्रक को हटाया गया। कार क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से गौरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे से चार साल की बच्ची डरी-सहमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें