फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नो एंट्री में घुसा ट्रक, शहर में लगा जाम

Thu, 21 Nov 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या ::: 27
विज्ञापन

-इटावा गल्ला मंडी के पास का मामला, वाहनों की लंबी कतारें
-यातायात पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में छूटा पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। इटावा गल्ला मंडी में नो इंट्री के समय 10 टायरा ट्रक घुस आया। थोड़ी ही देर में छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलते ही यातायात व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक को साइट से करवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। गुलाबी ठंड में जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों को पसीना छूट गया।
विज्ञापन

गुरुवार शाम छह बजे इटावा गल्ली मंडी के समीप ओवरलोड 10 टायरा ट्रक नो इंट्री में घुस आया। शाम को दुपहिया व चार पहिया वाहनों की अधिक भीड़ होने से ट्रक जाम में फंस गया। निकलने की जगह न मिलने से कुछ ही देर में जाम की स्थिति हो गई। कुछ ही समय में दोनों तरफ से जाम लगने लगा। हालत यह बनी कि तेज गति से चलने वाले वाहन रेंगने लगे। जाम को बढ़ते देख यातायात पुलिस कर्मियों के पांव फूल गए। उन्होंने मौके पर पहुंच ट्रक को साइड से करवाया। इसके बाद इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। वहीं, नो इंट्री में ट्रक घुसने पर पुलिस ने ट्रक चालक पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें