फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: परिवार की प्रताड़ना से परेशान वृद्धा रोते-बिलखते थाने पहुंची, इंस्पेक्टर बोले- रोइए मत मां जी, अब मैं आपका बेटा हूं...

Sat, 20 Nov 2021 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बुजुर्ग महिला को गले लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बेटे से प्रताड़ित दादानगर निवासी 70 वर्षीय वृद्धा शुक्रवार रात रोते-बिलखते गोविंदनगर थाने पहुंची। थाना प्रभारी रोहित तिवारी ने वृद्धा की शिकायत सुनने के बाद उन्हें गले से लगा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद बेटे के खिलाफ शांति भंग में चालान किया। वृद्धा ने बताया कि वह रिटायर्ड शिक्षिका हैं। संपत्ति के विवाद में बड़ा बेटा और उसका परिवार प्रताड़ित करता है। इसपर प्रभारी रोहित तिवारी ने वृद्धा से कहा कि अब मैं तुम्हारा बेटा हूं...। रोइए मत मां जी चुप हो जाइए। आपको किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। थाना प्रभारी की यह बात सुनकर वृद्धा ने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें