कानपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के लिए एचबीटीयू और मेहरबान सिंह के पुरवा में आठ हेलीपैड तैयार हो रहे हैं। इनमें से तीन-तीन हेलीपैड राष्ट्रपति और राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों के लिए हैं। राष्ट्रपति के हवाई काफिले में तीन हेलीकॉप्टर चलते हैं।
एक में राष्ट्रपति और उनका परिवार, दूसरे में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और तीसरे में राष्ट्रपति भवन के अधिकारी होते हैं। मेहरबान सिंह के पुरवा में चौथा हेलीपैड मुख्यमंत्री के लिए, जबकि एचबीटीयू में राज्यपाल के लिए बनाया जा रहा है।
राष्ट्रपति 24 नवंबर को मेहरबान सिंह के पुरवा में चौधरी हरमोहन सिंह यादव की जयंती में शामिल होंगे। 25 को एचबीटीयू के शताब्दी वर्ष समारोह में शिरकत करेंगे। मेहरबान सिंह के पुरवा में मुख्यमंत्री के भी आने की सूचना है, जबकि एचबीटीयू में राज्यपाल शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के कार्यक्रमों के लिए आयोजन स्थलों पर दिन रात काम हो रहा है। एचबीटीयू के प्रवेश द्वार से लेकर हेलीपैड तक नई सड़क बना दी गई है। फुटपाथ बनाने और साफ सफाई का काम चलता रहा।