फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: शोहदों से परेशान छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी, स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ करते थे दो युवक

Tue, 17 Jan 2023 10:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

कोटरा थाना क्षेत्र में छेड़खानी से परेशान कि किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के दो युवक स्कूल आते-जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ करते थे। पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
छात्रा दीक्षा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कोटरा क्षेत्र में शोहदों से परेशान बरसार गांव की की छात्रा ने सोमवार रात घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन

गांव के शिवचरण की पुत्री दीक्षा (16) कोटरा के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। स्कूल आते-जाते गांव के दयाशंकर और पुष्पेंद्र उसे आए दिन परेशान करते थे। छात्रा ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की थी। परिजनों ने युवकों के घर जाकर उलहना दिया।
आरोप है कि परिजनों ने युवकों को डांटने के बजाए छात्रा के पिता को ही धमकाया था। साथ ही, मारपीट करने की धमकी भी दी। सोमवार को फिर दोनों युवकों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। इससे आहत होकर छात्रा ने देर रात घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पर कोटरा थाने के प्रभारी निरीक्षक और उरई सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने मौके पर जाकर जांच की। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इसमें छात्रा को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है। सीओ ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें