फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शेयर ट्रेडिंग में घाटे व कर्ज से परेशान प्रॉपर्टी डीलर ने दी जान, बेटे को लगा पापा दरवाजा बंद कर सो रहे

Wed, 10 Apr 2024 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रापर्टी डीलर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। प्रापर्टी डीलर ने शेयर में घाटा होने की वजह से कई प्राइवेट बैंकों और सूदखोरों से लाखों का कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शेयर ट्रेडिंग में घाटे और कर्ज से परेशान होकर रावतपुर के केशवपुरम में रहने वाले प्रापर्टी डीलर अंकित अग्रवाल (37) ने मंगलवार रात पिस्टल से सीने में गोली मारकर जान दे दी। सुबह उठे बेटे को लगा कि पापा दरवाजा बंद करके सो रहे हैं। जब पत्नी उरई से लौटी तो दरवाजा तुड़वाया। अंदर खून से लथपथ शव और पास में ही पिस्टल पड़ी मिली। कूल्हे खराब होने की वजह से अंकित चलने फिरने में असमर्थ था।

विज्ञापन


शेयर ट्रेडिंग में नुकसान की वजह से कई प्राइवेट बैंकों और सूदखोरों से लाखों रुपये का कर्ज ले रखा था। हर माह करीब 50 से 60 हजार रुपये किस्त जाती थी। समय से किस्तें न जा पाने और सूदखोरों के तगादों से तनाव में था। अंकित अग्रवाल पत्नी सौम्या उर्फ महक गुप्ता, बेटे सार्थक और बेटी किंजल के साथ केशवपुरम जे सेक्टर में डॉ. पीएन निगम के मकान में किराये पर रहता था।

प्रापर्टी डीलिंग के साथ ही शेयर ट्रेडिंग भी करता था। पत्नी सौम्या का सिलिंडर चौराहे के पास ब्यूटी पार्लर है। सौम्या ने बताया कि मंगलवार को ब्यूटीशियन का काम करने उरई गई थी। पति और दोनों बच्चे घर पर थे। बुधवार सुबह जब उरई से लौटी तो जिस कमरे में अंकित सोया था, उसका दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने के बाद कोई आहट नहीं हुई तो मकान मालिक व अन्य पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो अंकित का शव बेड पर पड़ा हुआ था।

पास में शराब की बोतल और पिस्टल भी पड़ी थी। सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। पिस्टल कहां से आई, इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम में गोली से हार्ट पंक्चर होने की वजह से मौत की पुष्टि हुई है।

सूदखोरी के बिंदु पर भी जांच

पुलिस को मौके से एक पिस्टल, 17 कारतूस और शराब की बोतल मिली है। मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर सूदखोरी के बिंदु पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- अभिषेक कुमार पांडेय, एसीपी कल्याणपुर

विज्ञापन

बेटा बोला, उसे लगा किचन में कुछ गिरा है, देखने के बाद फिर सो गया

11 साल के बेटे सार्थक ने बताया कि रात करीब एक बजे उसे कोई आवाज सुनाई दी थी। उसे लगा कि किचन में कुछ गिरा है। वहां जाकर देखा तो सबकुछ ठीक था। इसके बाद पापा के कमरे के दरवाजे को धक्का दिया, नहीं खुला तो वापस अपने कमरे में आकर सो गया। उसे अंदाजा नहीं था कि गोली चली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें