फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे किनारे खड़े टैंकर से टकराकर पलटा ट्रॉला, दो घंटे प्रभावित रहा यातायात

Fri, 28 Feb 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। कानपुर-इटावा हाईवे पर खोजाफूल के पास गुरुवार शाम को तेज रफ्तार कोयला लदा ट्रॉला खड़े टैंकर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में टैंकर का चालक व क्लीनर मामूली रूप से घायल हो गए। हाईवे पर कोयला फैल जाने से इटावा जाने वाली लेन पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस व एनएचएआई कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत कर क्षतिग्रस्त वाहन व कोयला हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

इटावा की ओर जा रहा कोयला लदा ट्रॉला गुरुवार शाम पांच बजे के करीब खोजाफूल स्थित एक ढाबा के सामने खड़े टैंकर में टक्कर मारने के बाद हाईवे पर पलट गया। हादसे में टैंकर का चालक व क्लीनर मामूली रूप से घायल हो गया। जबकि ट्रॉला का चालक व क्लीनर मौके से भाग गया। क्षतिग्रस्त वाहन व कोयला फैल जाने से इटावा जाने वाली लेन पर वाहनों की एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल टैंकर चालक व क्लीनर को एंबुलेंस से सीएचसी सिकंदरा भेजा मगर दोनों बिना उपचार करवाए ही वहां से भाग निकले। पुलिस ने छोटे वाहनों को सर्विस रोड से निकलवाने के साथ दो बुल्डोजर मंगवाकर हाईवे पर पड़े कोयले व क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। शाम सात बजे तक यातायात पूरी तरह से सामान्य हो सका। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। घटना के बाद भागे दोनों चालकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें