फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, आंधी से उड़े इंसुलेटर, दर्जनों इलाकों में छाया अंधेरा, जनता बेहाल

Sun, 27 Sep 2026 02:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बिजली व्यवस्था का ढर्रा पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में कहीं पेड़ की डालियां गिरने तो कहीं इंसुलेटर फुंकने से भीषण पावर कट रहा।
विज्ञापन
केस्को कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से शहर में फाॅल्ट बढ़ गए। कहीं पेड़ की डालियां तार पर गिरने से फाॅल्ट हुए तो कहीं इंसुलेटर फुंकने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। जरौली में पुरानी पानी की टंकी के पास करीब 34 घंटे तक बिजली नहीं रही। चिड़ियाघर के पास के इलाकों में इंसुलेटर फुंक जाने से सुबह आठ बजे बिजली गुल हो गई जो रात नौ बजे तक नहीं आई।

विज्ञापन

वहीं, ई-ब्लॉक क्षेत्र में सुबह 10 बजे गई बिजली देर रात तक नहीं आई। संजयनगर सबस्टेशन के मदारपुर गांव में पेड़ की डाल गिरने से छह घंटे बिजली गुल रही। गड़बड़ी के चलते हंसपुरम के राजीव विहार इलाके में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। दादानगर में दोपहर 2:30 बजे गई बिजली शाम सात बजे आई। झकरकटी में पेड़ की डाल गिरने से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

Trending Videos
विज्ञापन

घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए
आरबीआई, फजलगंज, रतनलाल नगर, एयरपोर्ट गेट के पास के इलाकोंं में दो से तीन घंटे बिजली गायब रही। पीएसी सबस्टेशन, गल्लामंडी के आसपास पांच घंटे तक बिजली गुल रही। कई घंटै बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए। मोबाइल चार्ज करने से लेकर पानी की मोटर चलाने तक के लिए लोगों को बिजली का इंतजार करना पड़ा। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें