फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएसजेएमयू कुलपति ने छात्र पर दर्ज कराई एफआईअआर, इंस्टाग्राम पर भ्रामक पोस्ट का आरोप

Sun, 27 Sep 2026 02:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसजेएमयू के कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एक छात्र के खिलाफ कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी छात्र पर विश्वविद्यालय और कुलपति की छवि धूमिल करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक व तथ्यहीन सामग्री प्रसारित करने का आरोप है।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में छत्रपति शाहूजी जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक ने एक छात्र के खिलाफ कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि विश्वविद्यालय और उनकी छवि धूमिल करने के लिए छात्र इंस्टाग्राम पर भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक ने पुलिस को बताया कि गीतानगर के अम्बेडकरनगर निवासी छात्र हर्ष सोनकर ने विवि और उनके खिलाफ कई दिनों से अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर विभिन्न वीडियो अपलोड और प्रसारित किए। इनमें कुलपति और विवि के खिलाफ ऐसे तत्व प्रसारित किए गए जो प्रथम दृष्टया झूठे, तथ्यहीन प्रतीत हो रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

कुलपति की ओर से एफआईआर कराई गई
इससे विवि के खिलाफ छात्रों और आमजनों में भ्रम और प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। वहीं, सीएसजेएमयू के मीडिया प्रभारी और पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि हर्ष सोनकर कैंपस छात्र नहीं है। वह एक कॉलेज का है। वह सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय और कुलपति की छवि खराब करने के लिए भ्रामक और मिथ्या जानकारी प्रसारित कर रहा था। इस पर कुलपति की ओर से उसके खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें