इस हादसे को देख वहां पर काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने लोडर में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस हाईवे की एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक और घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया। घायलों की हालत देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया, जहां प्रथम उपचार करते हुए चार घायलों की हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।