परिवहन विभाग के बड़े अफसर भी इस मामले में अलर्ट हो गए हैं कि मामला मंत्री जी के स्वागत करने वालों का चालान करने से है। इस मामले में एआरटीओ प्रवर्तन सुनील दत्त ने बताया कि चालान ऑनलाइन हुए हैं। मंत्री जी की मौजूदगी में ओवरलोडेड ट्रकों के चालान प्रवर्तन टीम ने किए हैं। अब जुर्माना या आरटीओ ऑफिस में भरना होगा या फिर कोर्ट के माध्यम से जुर्माना जमा होगा। वापस होने का सवाल नहीं उठता है।