फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गौरव यात्रा निकाल कर ट्रांसजेंडर ने उठाई शेल्टर होम की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ट्रांसजेंडर वर्ग ने रविवार को क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से गौरव यात्रा निकाली। इसमें कानपुर समेत आसपास के लोग भी शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्य अपने समुदाय के लिए अधिकार, समानता और सम्मान हासिल करना था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ. राजन सिंह शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने अपने लिए शेल्टर होम और जेंडर-न्यूट्रल वॉशरूम की सुविधा की मांग की।
विज्ञापन

ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग दुल्हन की तरह सजधज आए। वह ढोल नगाड़ों पर नाचते गाते चल रहे थे। विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल लोग जेंडर-न्यूट्रल वॉशरूम की सुविधा, बेघर ट्रांसजेंडर लोगों के लिए शेल्टर होम और बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास की मांग कर रहे थे। यात्रा फूलबाग से आईएमए भवन तक गई। इस मौके गुलिस्ता, एकता, सलमा चौधरी और अनुज आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें