फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की पत्नी संग छेड़खानी के बाद सुर्खियों में आया था अधीक्षण अभियंता, हुआ स्थानांतरण

Mon, 08 Oct 2018 08:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में सुर्खियों में रहे बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण अधीक्षण विद्युत वितरण मंडल द्वितीय फतेहाबाद आगरा के लिए कर दिया गया है। एक अधिवक्ता की पत्नी के साथ छेड़खानी करने के बाद अधीक्षण अभियंता सुर्खियों में आए थे।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार अग्रवाल द्वारा चेकिंग के नाम पर लोगों के घरों में घुसने और तानाशाही रवैया अपनाए जाने के कारण आए दिन अधीक्षण अभियंता केे उपभोक्ताओं से विवाद होता रहा। गुलाबी गैंग की जिला कमांडर के घर में घुसकर परिजनों के नोक-झोंक करने पर जिला कमांडर ने भी एसई को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। 

अधीक्षण अभियंता शहर के एक मोहल्ला निवासी अधिवक्ता के घर में घुसकर बिल जमा होने के बाद भी उसका कनेक्शन काटे जाने के बाद महिला को कनेक्शन जोड़ने और बिल सही करने के नाम पर घर बुलाया गया। जहां पर महिला द्वारा एसई पर छेड़खानी का आरोप लगाया कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एक वकील की पत्नी के साथ छेड़खानी करने के मामले को लेकर चार दिन तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहे थे। एसई की तानाशाही व उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किए जाने की शिकायतें मिलने पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने ऊर्जा मंत्री और एमडी शिकायत कर उसका स्थानांतरण करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें