फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, बहन की तेरहवीं से लौट रहे चचेरे भाइयों की हादसे में मौत

Mon, 08 Oct 2018 08:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर किसान नगर मोड़ पर रविवार देर रात डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक भाई घायल हो गया। तीनों अपनी चचेरी बहन की तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


गजनेर (कानपुर देहात) के रसूलाबाद निवासी शिवमोहन (40) किसानी करते थे। पिछले दिनों सचेंडी के मंगलीपुर गांव में रहने वाली उनकी चचेरी बहन भोली की मौत हो गई थी। रविवार को भोली की तेरहवीं थी। शिव मोहन रसूलाबाद में ही रहने वाले चचेरे भाइयों रामप्रकाश (42) और कल्लू के साथ बाइक से मंगलीपुर गया था। लौटते समय किसान नगर मोड़ के पास डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर आ गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर मारने के बाद चालक डीसीएम समेत फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हैलट पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टर ने बाइक चला रहे शिवमोहन को मृत घोषित कर दिया। रामप्रकाश को परिजन पीजीआई, लखनऊ ले गए। यहां उसकी भी मौत हो गई। कल्लू का हैलट के आईसीयू में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष के मुताबिक हादसे के वक्त शिवमोहन ने हेलमेट पहन रखा था। शिव मोहन की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सुशीला, बेटियां रंजना, नीतू, शिवांगी और बेटा संजू बिलख पड़ा। वहीं, राम प्रकाश की पत्नी राधा और बेटा दीपक का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें