फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: हाईस्कूल में प्रियांशी और इंटर में सुमित बने उरई टाॅपर, आईपीएस बन सिखाएंगी शोहदों को सबक

Sat, 27 Jun 2020 07:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
सुमित सिंह, प्रियांशी श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस साल हाईस्कूल में उरई करमेर रोड स्थित रामजी लाल पांडे स्कूल की छात्रा प्रियांशी श्रीवास्तव ने 92.17 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन


इंटर में माधौगढ़ स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज के छात्र सुमित सिंह ने 87.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहले स्थान पर रहे। दोनों ही छात्र-छात्राओं का स्कूल प्रबंधन की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रियांशी जहां आईपीएस बनकर शोहदों को सबक सिखाना चाहती हैं वहीं सुमित सिविल सर्विस की पढ़ाई करना चाहते हैं।
 
विज्ञापन

उरई हाईस्कूल टॉपर प्रियांशी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस साल हाईस्कूल में कुल 22,684 और इंटरमीडिएट में 20,117 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। लॉकडाउन होने के कारण काॅपियों का मूल्यांकन कार्य देरी से हो सका। जिसके चलते परीक्षा परिणाम भी देरी से आया।

इस साल हाईस्कूल का परीक्षाफल 85.56 प्रतिशत रहा, जबकि इंटर का परीक्षाफल 77.23 प्रतिशत रहा। परीक्षाफल को लेकर परीक्षार्थियों में सुबह से ही उत्साह नजर आ रहा था। दोपहर के वक्त जैसे ही परिणाम आया तो मेधावियों का काॅलेज पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

यहां पर सामाजिक दूरी का पालन के साथ मास्क पहनने का ध्यान रखते हुए  मेधावियों को मालाएं पहनाकर सम्मानित भी किया गया। सभी सफल छात्र-छात्राओं ने बोर्ड के प्रयास के सराहना की है। क्योंकि कोरोना जैसी महामारी के बीच भी परीक्षा परिणाम सटीक और ठीक समय पर घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें