दिवाली के त्योहार को देखते हुए नियमित ट्रेनों में सीटें नहीं बची हैं। त्योहार के पहले जाने वालों और बाद में लौटने वालों ने अभी से सीटें से बुक करा ली हैं। हालांकि इसके बाद भी तमाम यात्री सीटों के लिए परेशान हैं। ऐसे लोगों के लिए अब स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है। कुछ ट्रेनों में सीटें खाली हैं या कम वेटिंग होने की वजह से कन्फर्म होने की उम्मीद है।
सबसे ज्यादा मुंबई रूट की ट्रेनों में सीटों को लेकर किल्लत है क्योंकि इस रूट पर दिल्ली-हावड़ा रूट की अपेक्षा कम ट्रेनें हैं। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को दिसंबर तक बढ़ा दिया है। मुंबई रूट की नियमित ट्रेनेें पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेेस, गोरखपुर-पनवेल, गोरखपुर-एलटीटी, काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेनों में सीटें नहीं हैं।