फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाती की फोटो देखते ही मुंह तक आ गया नाना का कलेजा

Mon, 21 Nov 2016 10:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुखरायां रेल हादसे के बाद मलबा साफ करती क्रेन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के तिश्ती गांव निवासी वृद्ध छेदी लाल द्विवेदी अपने नाती अनूप मिश्र पुत्र सुरेन्द्र मिश्र की तलाश में रविवार से भटक रहे थे। अनूप उनकी बेटी का पुत्र था। जिस गाड़ी से वह चला था घर के करीब आकर उस गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, तो परिजन रविवार को दिनभर घायलों में उसे तलाश करते रहे।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर छेदीलाल पोस्टमाटज़्म हाउस पहुंचे तो हेल्प डेस्क पर रखी मृतकों की फोटो देखनी शुरु की। एक-एक कर फोटो देखने के साथ उनके हांथ कांपते जा रहे थे, अचानक एक फोटो पर आकर वह ठहर गए। एक पल उस फोटो को देखा और अगले ही पल उनके मुंह से निकला कि मेरा लाल चला गया। साथ आए लोगों ने मुश्किल से उन्हें संभाला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें