फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: चालक की सूझ-बूझ से टला ट्रेन हादसा, पटरी पर लगे थे 37 कंक्रीट स्लीपर अनलॉक, 158 चाभियां भी मिलीं

Wed, 21 Jun 2023 04:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: महाकौशल एक्सप्रेस के चालक की सूझ-बूझ बड़ी ट्रेन दुर्घटना होने से बच गई। दरअसल, मानिकपुर-सतना रेल मार्ग की पटरियों पर लगे 37 कंक्रीट स्लीपर अनलॉक मिले। साथ ही, 158 चाभियां भी मिली हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में महाकौशल एक्सप्रेस के चालक ने सूझ-बूझ से मानिकपुर-सतना रूट के पिपरीकला से कुंदहारी के बीच टे्रन को बड़ी दुर्घटना से बचा लिया। ट्रेन को रोकनेपर देखा, तो रेलवे पटरी पर लगे 37 कंक्रीट स्लीपर अनलॉक मिले। कुछ दूरी पर पटरियों से 158 चाभियां भी निकाल ली गई थीं।

विज्ञापन

चालक ने ट्रेन रोककर सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उत्तर मध्य रेलवे के मानिकपुर- चित्रकूट सतना रूट के मध्यप्रदेश के मुंबई-हावड़ा मार्ग पर जबलपुर से दिल्ली महाकौशल एक्सप्रेस जा रही थी।
जब मानिकपुर सतना रूट के ऊंचेहरा के नजदीक पिपरीकला से कुंदहारी के बीच गुजर रही थी। उस दौरान टे्रन से कुछ टकरा जाने पर चालक ने ट्रेनको रोक दिया, देखा तो 37 कंक्रीट स्लीपर अनलॉक मिले। पटरियों से 158 चाभियां निकाल दी गई थी। इस बात की सूचना चालक ने तत्काल कंट्रोल रूम को दिया।

विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने के लिए बनाई गई टीम
घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ के आईजी प्रदीप गुप्ता ने अपनी टीम और सतना एसपी आशुतोष गुप्ता घटना स्थल पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के लिए आरपीएफ के चार इंस्पेक्टर की टीम बनाई गई। इसमें दो दर्जन से ज्यादा जवान शामिल है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

साइबर सेल को भी सक्रिय किया गया
वरिष्ठ खंड अभियंता वरुण शुक्ला की शिकायत पर ऊंचेहरा थाने में रेलवे एक्ट के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में साइबर सेल को भी सक्रिय किया गया है। बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे के मुंबई-हावड़ा रेल ट्रैक पर सतना-ऊंचहेरा स्टेशन के बीच की घटना है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रेन गुजरती, तो बड़ा हादसा होता
यहां करीब एक किमी तक पटरियों से स्लीपर से चाभियां निकाल पटरियों से छेड़छाड़ की गई। इस दौरान यदि तेज रफ्तार ट्रेन गुजरती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हावड़ा-मुंबई रेल ट्रैक बहुत व्यस्त होने के कारण इस ट्रैक पर दिन-रात मेल और सुपर फास्ट ट्रेनों की आवाजाही होती रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें