फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नौबस्ता में खड़े ट्रक से टकराया तेज रफ्तार ट्राला, केबिन काटकर निकाला गया चालक का शव

Sun, 02 Aug 2026 01:18 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता थाना क्षेत्र के सिमरा गांव स्थित एलिवेटेड पुल पर शनिवार देर रात खड़े ट्रक में पीछे से ट्राला घुस जाने से चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राला का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। पुलिस और फायर टीम ने करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद गैस कटर और क्रेन की मदद से शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराया ट्राला, चालक की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित सिमरा गांव के पास एलिवेटेड पुल पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। रामादेवी की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्राला सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राला का केबिन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और चालक उसी में बुरी तरह फंस गया।

विज्ञापन

एक घंटे चला रेस्क्यू अभियान

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस और दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। केबिन इतना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था कि चालक को सामान्य तरीके से निकालना असंभव था। इसके बाद क्रेन और गैस कटर का इस्तेमाल कर लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

खड़े ट्रक से टकराया ट्राला, चालक की मौत - फोटो : amar ujala

मथुरा का रहने वाला था मृतक चालक

कार्यवाहक नौबस्ता थानाप्रभारी नदीम सिद्दीकी ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब तीन बजे की है। मृतक चालक की शिनाख्त मथुरा जनपद के थाना राय क्षेत्र स्थित रजगैला गांव निवासी 32 वर्षीय मानवेंद्र सिंह (पुत्र किशन सिंह) के रूप में हुई है। वह ट्राले में माल लादकर रामादेवी की तरफ जा रहे थे। ट्राले के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

एलिवेटेड पुल पर दो घंटे लगा रहा भीषण जाम

हादसे के चलते रामादेवी की ओर जाने वाले एलिवेटेड पुल पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। लगभग दो घंटे तक लगे भीषण जाम को पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर सामान्य कराया। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें