फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, चालक फरार

Fri, 16 Feb 2024 07:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: सदर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद डाला। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली स्थित पावर ग्रीड के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने तीन बाइक सवार लोगों को रौंद दिया।

विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे का शिकार बने तीनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया है, जबकि चालक फरार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें