फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दर्दनाक हादसा: एक बाइक पर तीन सवार, डंपर की टक्कर से दो की मौत, बीमार सास को देखने जा रहा था कामत

Sat, 28 Oct 2023 10:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, घाटमपुर सजेती

सार

राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को लेकर सीएचसी घाटमपुर भिजवाया गया। जहां से चिकित्सक ने जांच के बाद कामता व सियाराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल संपत देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानुपर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घायल महिला को उपचार के लिए ले जाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर स्थित सजेती थाना क्षेत्र के आनूपुर-परास संपर्क मार्ग पर बावन गांव के पास शनिवार रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक अपने ससुराल बीमार सास को देखने जा रहा था। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

बम्हौरी गांव निवासी कामता प्रसाद (45) अपनी पत्नी संपत देवी (40) के साथ अपनी बीमार सास को देखने कोरियां गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। बाइक में उनके साथ पड़ोसी सियाराम (42) भी थे। रास्ते में आनूपुर-परास संपर्क मार्ग पर बरीपाल व बावन गांव के बीच डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और भाग निकला। हादसे में बाइक सवार कामता प्रसाद, सियाराम व संपत गंभीर रूप से घायल हो गए। 

राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को लेकर सीएचसी घाटमपुर भिजवाया गया। जहां से चिकित्सक ने जांच के बाद कामता व सियाराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल संपत देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानुपर रेफर कर दिया। उसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एसओ सजेती राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घायल को लोडर से लेकर पहुंचे सीएचसी
हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस के बजाय लोडर से सीएचसी पहुंचाया। राहगीरों के मुताबिक एंबुलेंस हेल्पलाइन 108 पर कंट्रोल रूम पर फोन मिलाया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद लोडर में लादकर सभी घायलों को सीएचसी घाटमपुर भिजवाया गया। सीएचसी में लोडर पर ही घायल संपत का इलाज किया गया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से हैलट अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें