सिपाही जितेंद्र कुमार की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बर्रा एलिवेटेड पुल पर सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही और ट्राला चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य ट्रैफिक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सामान्य कराया।
जानकारी के अनुसार, नौबस्ता बाइपास पर तैनात ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र और राकेश को एलिवेटेड पुल पर जाम लगने की सूचना मिली थी। दोनों बाइक से मौके पर जा रहे थे। इसी दौरान प्रिया अस्पताल के पास एक अनियंत्रित ट्राला ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मूल रूप से आगरा निवासी ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी सिपाही राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।