फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरे व्यापारी और सर्राफ

Tue, 19 Jan 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वैलरी शॉप से दो लाख रुपये की खरीद पर पैन अनिवार्यता, दो लाख रुपये के नकद लेनदेन का आयकर विभाग में ब्यौरा देने, जीएसटी के वर्तमान स्वरूप में खामियों और ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ सोमवार को व्यापारियों और सर्राफा कारोबारियों ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की अगुवाई में आधा दर्जन से अधिक व्यापार संगठनों ने घंटाघर चौराहे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला तो उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन की अगुवाई में दर्जन भर से अधिक सर्राफा संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर गुस्सा जताया।

बाजार बंद कर निकाला कैंडल मार्च, सरकार को किया आगाह
दो लाख रुपये की कैश खरीद-बिक्री पर पैन की अनिवार्यता के विरोध में उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर दर्जन भर से अधिक सर्राफा संगठनों ने बाजार बंदकर पीपल वाले चौराहा नयागंज से गांधी प्रतिमा फूलबाग तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र जैन ने कहा कि सरकार हर कारोबार को अपने शिकंजे में कसना चाहती है। दो लाख रुपये की खरीद पर पैन अनिवार्यता से कालाबाजारी बढे़गी। ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। सरकार पहले की तरह पांच लाख रुपये कैश खरीद-बिक्री पर पैन की अनिवार्यता करे।

एक जनवरी से लागू की गई नई व्यवस्था का सर्राफा कारोबारी हर स्तर पर विरोध करेंगे। एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने कहा कि विरोध  का यह पहला चरण है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें