फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: मवेशी आ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मजदूरों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया, 21 घायल

Mon, 21 Oct 2024 02:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में 21 लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जालौन में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर अचानक मवेशी आने से ओवरटेक कर रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मजदूरों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में 21 मजदूर घायल हो गए, इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन


डकोर कोतवाली क्षेत्र के बंधौली गांव निवासी राजबहादुर के खेत में मूंगफली की फसल की खोदाई होनी थी। सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से 30 मजदूर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से ट्रैक्टर में अल्टीनेटर लगाए दूसरा चालक भी आ रहा था। ओवरटेक करने के दौरान अचानक अन्ना मवेशी ट्रैक्टर के सामने आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रही मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अल्टीनेटर से टकरा गई और खंदक में पलट गई। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि अचानक मवेशी आ जाने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें