फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आर्थिक तंगी में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 21 Oct 2024 03:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 06 सुनील की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टीहर गांव का था निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुरा। आर्थिक तंगी के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी सुनील कुमार (40) ने शनिवार को घर के कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह भूमिहीन था। कुछ समय पहले ही उसने ऑटो खरीदा था। लेकिन उससे गुजारा नहीं हो पा रहा था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते घर में अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। बताया कि फरवरी में उसकी बेटी की शादी है और पैसों के इंतजाम के लिए वह परेशान रहता था। अनुमान है कि इसी वजह से तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी संजीव कटियार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें