फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: बीस हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी भीमा गिरफ्तार, दो थानों में 36 मुकदमे हैं दर्ज

Sun, 18 Oct 2020 12:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में 20 हजार रुपये के इनामी टॉप-10, हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह गत माह शातिर अपराधी लकी पाल से मुठभेड़ के दौरान भाग गया था। तभी से पुलिस उसे खोज रही थी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के श्यामनगर निवासी कप्तान उर्फ भीमा राजपूत पर 36 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट खुली है और टॉपटेन अपराधियों में शामिल है। बीते महीने अंगूरीबाग के शातिर अपराधी लकी पाल से मुठभेड़ के दौरान भीमा भी साथ था।

वह फायरिंग करके भाग गया। एसपी ने उस पर 20 हजार का इनामी भी घोषित किया था। शहर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय और एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा के नेतृत्व में दो टीमों ने पपियापुर क्षेत्र से शुक्रवार रात नौ बजे भीमा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उससे 19 सौ रुपये और 300 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। टीम में दरोगा शिवशंकर प्रताप तिवारी, रामनरेश, श्यामवीर, विकास बाबू, जतिन त्रिपाठी, सचेंद्र, दिनेश शर्मा, उवैश, ललित शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें