फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वितरण खिड़की बदलते ही टूटी लाइन, किसानों में हुई धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा स्थित सहकारी समिति पर शुक्रवार को 444 बोरी यूरिया खाद वितरित की गई। समिति पर सुबह सात बजे से ही किसानों की लाइन लग गई। सुबह दस बजे खाद के वितरण के लिए लगी लाइन को जब दूसरी खिड़की पर बुलाया गया तो यहां अव्यवस्था की स्थिति बन गई। लाइन टूटने से आगे लगे कई किसान पीछे हो गए तो पीछे लगे लोग आगे पहुंच गए। इससे किसानों में कुछ देर के लिए धक्का मुक्की की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

खाद का वितरण पुलिस की सुरक्षा में किया गया। सुबह से ही समिति पर किसानों की भारी भीड़ लगी रही। अन्य समितियों के क्षेत्रों के भी कई किसान खाद लेने आए। कंढैय्या गांव निवासी मोहर सिंह ने बताया कि वह लाइन में छठवें नंबर पर लगे थे। लाइन टूटने से वह काफी पीछे पहुंच गए। सिंगोली निवासी किसान रमेश चन्द्र, बोझा के चंद्रशेखर,तुर्कपुर के उदयवीर, नगला ख्याली के प्रेम नारायण ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में भी समिति पर अव्यवस्था का माहौल रहता है जिससे किसानों को दिक्कतें हो रहीं हैं। इनका कहना था कि दूसरी समितियों के लोग भी यहां खाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में पहले समिति के किसानों को खाद दी जानी चाहिए इसके बाद दूसरी समिति के किसानों को खाद दी जाए। वहीं समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया कि शुक्रवार को 444 बोरी यूरिया वितरित की गई। पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर खाद का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें