इटावा। आगरा के एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम) राजेश जायसवाल शुक्रवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर करहल थाना क्षेत्र मैनपुरी में हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें आयुर्विज्ञान विवि सैफई ले जाया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। जानकारी पर जिले के दौरे पर आए प्रभारी व होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आयुर्विज्ञान विवि पहुंचकर एसीएम के परिजनों से बातचीत करते हुए उन्हें ढांढस बंधवाया। उससे पहले मैनपुरी डीएम अंजनी कुमार सिंह ने भी परिजनों से मुलाकात करके दुख प्रकट किया। संवाद